तीसरा । घनुडीह ओपी अंतर्गत लाल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह पहुंची। पूर्णिमा सिंह को मंदिर पुजारी अजीत पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना करवाया। तत्पश्चात माता दुर्गा के चरणों में श्री सिंह माथा टेक झरिया की जनता की खुशहाली के लिए कामना की। वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों ने विधायक पूर्णिमा सिंह को माता का चुनरी व मां दुर्गा के मूर्ति देकर सम्मानित किया। मौके पर पूजा कमेटी के बुधु यादव, सिंकु सिंह, सोनू सिंह, सुधीर केशरी, विकास कुमार यादव, बिक्की गुप्ता,मिरनाल कुमार, परमेश्वर कुमार साव आदि सेवक के रुप में मौजूद थे।
