झरिया । शुक्रवार को झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में झरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया । दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान फ्लैग मार्च थाना मोड़, उपरकुल्हि, इंद्राचोक, बस स्टैंड, 4 नंबर , बाटा मोड़, लक्षमनिया मोड़, कतरास मोड़ होते हुए वापिस झरिया थाना पहुंच समाप्त हुआ। झरिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वो बेखौफ शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाए उनके सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तेद है। झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि विधिव्यस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दे साथ ही असामाजिक तत्वों की सूचना हो तो फ़ौरन झरिया थाना को दे।
