झरिया । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन से नवमी तक मातृ सदन अस्पताल झरिया में जो भी नवजात कन्या जन्म लेंगी उनका बेड शुल्क माफ कर दिया जाएगा । अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भारत के इतिहास और संस्कार में शुरू से कन्याएं पूजनीय रही है और वह आदि शक्ति का स्वरूप मानी जाती है । हम भी उनकी पूजा करते हैं और आज भी सारी शक्तियां कन्याओं के हाथ में हैं । इसलिए नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मातृ सदन अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं के बेड शुल्क माफ किया जाएगा ।
