झरिया । सोमवार को झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में झरिया बाजार में चला ‘जाम मुक्त झरिया’ अभियान । झरिया के सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को भी झरिया पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस द्वारा दूसरे दिन अभियान चलाने से अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई। अभियान के दौरान दुकानदार इधर- उधर भागने लगें। हालाकि अभियान का असर शहर के मेन रोड़ में थोड़ी बहुत देखने को मिला। झरिया थानेदार संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीनिया मोड़ से सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड़, चार नम्बर मोड़ तक बार एक फिर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। सड़क किनारे फुटपात छोड़ कर ही दुकानदारी करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर फुटपाथ अतिक्रमण कर दुकानदारी की गई तो वैसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

शहर के मेन रोड़ में अवैध पार्किग में खड़े 45 बाइक व नो इंट्री में घुसे ऑटो पर ट्रॉफिक विभाग के सअनि बिलियम पन्ना ने चलान काटा। इस दौरान एक बाईक का नम्बर ऑन लाइन नम्बर स्केनिंग नहीं होने पर उक्त बाईक को जप्त कर पुलिस थाने ले गई। थोड़ी देर बाद चंदनकियारी के दंपति बाईक खोजने लगे। बाईक नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। तब पता चला कि बाईक थाने में जप्त है। झरिया थानेदार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सड़क अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अभियान चलता रहेगा। अभी सिर्फ चेतावनी दी जा रही है। अगर लोग नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *