धनबाद । धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर उर्फ नशीम अंसारी के द्वारा शहर के व्यवसाईयों और कारोबारीयों को निशाना बनाने और चिट्ठी वायरल की घटना के मामले में पुलिस चार गुर्गों को गिरफ़्तारी के बाद शहर में रंगदारी के मामले में कमी आएगी और पुलिस गैंगेस्टर प्रिंस खान का नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद हथियार सप्लाई करने वाला विकास सिंह लोगों का नंबर जमा करने वाला राजू अंसारी और नसीम अंसारी उर्फ मेजर का रिश्ते में चाचा लगने वाला सद्दाम अंसारी शामिल है। वही तलाशी में आधा दर्जन आर्म्स और भारी मात्रा में कारतूस, बम व नगद 50 हजार की बरामदगी हुई है।

पूरे मामले पर जानकारी साझा करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि प्रिंस खान के गिरोह को ध्वस्त करने के लिए कई दिनों से टीम लगी हुई थी उसी कड़ी में मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, व्यापारियों को धमकी देने के मामले और फायरिंग के मामले में इन्हीं लोगों की संलिप्ता थी । मेजर उर्फ नसीम पूर्व में भी जेल जा चुका है। 8 वर्ष जेल में रहने के बाद पेरॉल पर रिहा हुआ था। उन्होने बताया की पूर्व में भी मेजर के नाम से धमकी देने वाले एक सख्स को पुलिस जेल भेजे चुकी है। इनके पास से दहस्त फैलाने के लिए बम चलाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है उन्होंने बताया कि इसमें कुछ क्षद्म सफेदपोश, फर्जी पत्रकार भी जांच के दायरे में है बहुत जल्द उनपर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होने कहा की व्यापारि बेखौफ होकर अपना व्यवसाय करे उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं पुलिस हर हाल में अपराधियों का गर्दन दबोच सलाखों के पीछे भेजेगी

संजीव कुमार एसएसपी धनबाद

धनबाद में इससे पूर्व एसएसपी ने अब तक प्रिंस खान गिरोह के करीब 45 सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आज की हुई गिरफ्तारी में जिस मेजर के नाम से व्यापारियों में दहशत फैलाया जाता था उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने बहुत बडी सफलता हासिल की है। एसएसपी ने बताया कि बहुत जल्द प्रिंस खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके गिरोह के किसी भी सदस्य को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *