कतरास । बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले असंगठित मजदूर के जीवन यापन हेतु मैन्युअल ट्रक लोडिंग चालू करवाने को लेकर ईस्ट बसुरिया कोलियरी परियोजना पदाधिकारी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया।जिसमें काफी संख्या में असंगठित मजदूर शामिल हुए।विरोध प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।बीसीकेयू के शाखा अध्यक्ष दुलाल चंद्र बाउरी ने बताया कि मैनुअल ट्रक लोडिंग की मांग को लेकर पहले भी प्रबंधन को अवगत कराया गया था।कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया।लेकिन,अब जिस दिन कोयला निकासी का कार्य आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किया जायेगा।उसी दिन हम सभी असंगठित मजदूर साथियों संग बीसीकेयू के बैनर तले कार्य छीनने का काम करेंगे।

जो हम असंगठित मजदूर साथियों का अधिकार हैं।बीसीकेयू के शाखा सचिव भोला चौहान ने बताया कि अभी तक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला निकासी का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया हैं।जिसको लेकर बीसीकेयू मांग करती हैं कि जल्द से जल्द कोयला निकासी कार्य प्रारंभ हो और जिसमें असंगठित मजदूरों को रोजगार दिया जाए।चूंकि,विगत 15 वर्षों से 250 असंगठित मजदूर बेरोजगार हैं। जिस पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रहीं हैं। अब जब कभी भी कोयला निकासी कार्य प्रारंभ होगा और अगर उसमें असंगठित मजदूरों को रोजगार नहीं दिया गया तो बीसीकेयू ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप्प करने का कार्य करेगी।मौके पर शाखा अध्यक्ष दुलालचंद्र बाउरी,शाखा सचिव भोला चौहान, टेकलाल महतो,आशीष कुमार बाउरी,सुबोध भुईयाँ, विनोद बाउरी,गरीब कुर्मी,सूरज बाउरी,मनोज तुरी,विशाल कुमार,सोनिया देवी,भूलवा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *