निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । ऐतिहासिक गाँधी मैदान जामताड़ा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया। जहाँ झंडोत्तोलन के पूर्व में उपायुक्त शशि भूषण मेहरा पुलिस अधीक्षक मानोज स्वर्गियारी ने सिद्धू कानू, सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात गाँधी मैदान स्थित शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। झंडोत्तोलन के पूर्व उपायुक्त ने परेड का निरक्षण किया। जिसके बाद उपायुक्त ने गाँधी मैदान में 76 वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी व जामताड़ा वासी मौजूद थे। मच से उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

वहीं आजादी के 76 वें वर्षगांठ पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके से उन्होंने कहा की आजादी के 76 वें वर्षगाँठ पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वरा चलाये जा रहे विकास योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। इसके अलावा समाहरणालय में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एस पी मानोज स्वर्गियारी, वन प्रमंडल कार्यालय डी एफ ओ अजिंक्य बंकर देवीदास, जिला परिषद डी डी सी अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल कार्यालय संजय पांडे, एसडीपीओ कार्यालय आनंद ज्योति मिंज, साईबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज सिंह, व सभी सरकारी कार्यालय और जिले के सभी थानों के साथ ही विभिन्न स्थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *