धनबाद/निरसा । लोहार विकास मंच धनबाद द्वारा रविवार की शाम मैथन स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एगारकुण्ड प्रखंड बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार को एसडीएम के पद पर प्रमोशन मिलने पर मंच के लोगो ने उन्हे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसमें मंच के सभी सदस्यों ने फूल बुके व मिठाई खिलाकर बीडीओ बिनोद कर्मकार को बधाई दिया। मंच के लोगों ने उन्हें लोहार विकास मंच का सम्मान पत्र दिया। मंच के जिलाध्यक्ष लकी शर्मा ने बताया यह बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि लोहार समाज के लोग आज इतनी ऊंचे पद पर पदस्थापित हुए हैं उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि पूरे समाज को एक साथ एक मंच में लाना और मंच के किसी भी लोगों को से जुड़े परिजन को हर सुख दुख में साथ देना आज लोहार समाज के लोग पूरे देश में अपने मेहनत और लग्न के कारण ऊंचे- ऊंचे पद पर पदस्थापित है ।

जो समाज के लिए काफी गर्व की बात है । वही बिनोद कुमार कर्मकार ने समाज के विकास में अपना योगदान देने के संबंध में आश्वासन दिया है। उन्होंने समाज का विकास किस प्रकार हो इस संबंध में भी मार्गदर्शन किया है। मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष लकी शर्मा,अरविंद विश्वकर्मा, ओंकार शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, धीरेंद्र शर्मा,अमर लोहार, कुंदन विश्वकर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, धीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *