निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जेबीसी हाई स्कूल के समीप श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की बैठक संघ के अध्यक्ष मुक्ता दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक व सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गणेश चतुर्थी के दिन से स्थानीय गांधी मैदान में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक के बाद जानकारी देते हुए मुक्ता दत्ता ने बताया कि इस वर्ष 20वा गणेश महोत्सव आयोजन होना है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा और इसके लिए भूमि पूजन सह ध्वजारोहण 7 अगस्त को गांधी मैदान में किया जाएगा। गणेश पूजा में यजमान के रूप में इस सर्वसम्मति से सुनील कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने इस दौरान भव्य पंडाल बनाने, लाइटिंग तथा साउंड सिस्टम के इंतजाम को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। मूर्ति का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा कराया जाएगा।

बैठक के अंत में गणेश पूजा महोत्सव समिति के दिवंगत सदस्य जीतेन टेकरीवाल की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *