धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र के राजा बांध तालाब में तैरता मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी । बताया जाता है कि एक विवाहिता ने तालाब में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।बताया जाता है कि सरायढेला के सुगियाडीह निवासी शिल्पा कुमारी बुधवार की देर रात अपने परिजनों को बताए बगैर घर से निकल गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिली। वहीं सुगियाडीह से कुछ दूरी पर स्थित राजा बांध तालाब में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद तालाब से शव को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान सुगियाडीह निवासी शिल्पा कुमारी के तौर पर की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। वही महिला के तालाब में डूबने के बावत पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *