अंतिम दिवस पर उत्पादित रेलइंजन राष्ट्र को किया समर्पित
कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । भारतीय रेल की इकाई विद्युत् रेलइंजन के प्रमुख निर्माता चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) ने रेल इंजन उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उपकरण और वस्तुओं के आपूर्ति में तमाम बाधाओं के बावजूद, चिरेका ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम मार्च, 2023 तक 436 रेल इंजनों का उत्पादन किया है, जो अपने उत्पादन इतिहास में दूसरी सर्वश्रेष्ठ उत्पादन उपलब्धि है।
मार्च 2023 को शॉप नंबर 19 से 436वें रेलइंजन को चिरेका से हरी झंडी दिखाकर समारोह पूर्वक रवाना करते हुए राष्ट्र को समर्पित किया।। इस मौके पर विभागों के प्रधान अध्यक्ष, अधिकारीगण, पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।
यह उपलब्धि चिरेका के कुशल और समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों और प्रेरणा से संभव हो पाया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के पीछे चिरेका कर्मियों के असाधारण कौशल,सहयोग, समर्पित प्रदर्शन और अथक परिश्रम का बहुत बड़ा योगदान है।
श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि के लिए ‘टीम चिरेका’ को बधाई दी और समर्पित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त है कि अबतक के गौरवशाली प्रदर्शन के अनुसार चितरंजन रेल इंजन कारखाना उत्पादन के क्षेत्र में भविष्य में भी कीर्तिमान स्थापित करने का यह सिलसिला निरंतर जारी रखेगा।
चिरेका की यह उत्कृष्ट उपलब्धि नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।