झरिया । सोमवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर उनकी 75वीं पुण्यतिथी पर समस्त कांग्रेस जनों की गरिमामई उपस्थिती में माल्यार्पण एवं श्रृद्धासुमन अर्पित श्रद्धांजली अर्पित की गई। और कांग्रेस पार्टी के आदर्श नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के द्वारा गांधी जी के अहिंसा मार्ग पर चलकर उनकी प्रेम और एकता के संदेश और देश को एक जुट करने की अमर भावना को सहृदय राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3970किलोमिटर की *भारत जोड़ो यात्रा* का आज समापन कश्मीर के पीसीसी मुखलाय में तिरंगा झंडा फहराया गया ।

इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए। राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष रजेश ठाकुर एवम जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार आज झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्योवृध मनोहर रजवार द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बरनवाल ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 75वीं पुण्यतिथी के अवसर पर झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रृद्धासुमन अर्पित किया आज कुछ दोहरे चरित्र के भाजपा मानसिकता के लोगो के लिए ये सन्देश देना चाहूंगा की गांधी जयंती में ड्रामा करने नजर आ जाते है पर पुण्यतिथी में भाजपा के लोगों का नजर नहीं आना गोडसे की प्रेम को दरसाता है।

गांधी जी का चरखा पकड़ कर फोटो खिंचवाना आसान है पर उनके आदर्शों को अपनाना उतना ही कठिन। हमारे आदर्श नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने गांधी जी के आदर्शों को सिद्धांतों को स्थापित करने का काम किया है कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3970किलोमिटर की पद यात्रा जिसमें लाखों भारतीय ने अपना प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया इसके बाद राहुल गांधी जी ने *हाथ से जोड़ो हाथ यात्रा* की घोषणा मात्र से भाजपा विचलित है अपने वक्ताओं से उलूल जुलूल बयान दिलवा रहे है पर देश की जानता अब गुमराह होने वाली नही है। हम कांग्रेस जन गांधी जी के सिद्धांतो पर ही चल कर देश को पुनः सवारें जी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव, अशोक बरनवाल, प्रकाश शर्मा, शिव शंभू प्रसाद, मनोहर राजवार, भोला नाथ सिंह, बिरेंदर बहादुर सिंह, गीता देवी, लक्ष्मी देवी संजय प्रजापति राजेंद्र साव फुक्कू, मो फैज, राजा अंसारी, खालिद हुसैन, राजेंद्र साव, बॉबी जी, कुंदन मोदक, अशोक बरनवाल, निसार अहमद, राजा वर्मा, प्रदीप चंद्रा, इम्त्याज खान, श्याम सागर साव, वीरेंद्र यादव, राजेश सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *