झरिया । शनिवार को भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश झरिया पहुंचे । दीपक प्रकाश झरिया पहुंचते ही सबसे पहले सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती स्थित मृतक निरंजन तांती के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की । इस दौरान मृतक की पत्नी फुट- फुट कर रोने लगी और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की गुहार लगाई । इस दौरान मृतक की पत्नी खुशी देवी ने अपनी मासूम बच्ची राधिका को उनके सामने कर फूट-फूट कर रोने लगी बोली साहब अब हमारे इस बच्ची का क्या होगा जो अभी कुछ समझ भी नहीं पाती है । इतनी मासूम बच्ची के सर से पिता का साया उठ गया, अब मेरी बच्ची का क्या होगा कहकर बिलखने लगी ।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मृतकों मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया की किसी भी कठिन परिस्थिति में मैं और पूरा भाजपा परिवार आपके साथ हैं आपको किसी भी समय किसी चीज की जरूरत हो आपको घबराने की जरूरत नही है पूरा भाजपा परिवार हमेशा आपके लिए आप खड़े हैं । इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि इस लड़ाई को अब पूरी भाजपा पार्टी लड़ेगी यह लड़ाई को हम एसएसपी से लेकर डीजीपी तक जाएंगे और न्याय पूर्वक कार्यवाही कराने की लड़ाई लड़ेंगे । दीपक प्रकाश ने कहा कि धनबाद और खासकर झरिया में जंगलराज है यह जंगलराज ज्यादा दिन नहीं चलेगी, बहुत जल्द भाजपा की सरकार आएगी और जंगलराज को खत्म किया जाएगा ।
सदन से लेकर सड़क तक, सड़क से लेकर न्यायपालिका तक निरंजन के लिए लड़ाई लड़ेगी भाजपा,,,, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि निरंजन तांती की हत्या एक राजनीतिक हत्या है। राजनीति में विरोध तो किया जाना चाहिए पर हत्या नहीं, भाजपा हत्या की राजनीति के बिलकुल खिलाफ है । लेकिन निरंजन की हत्या के खिलाफ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सदन से लेकर सड़क तक और सड़क से लेकर न्यायपालिका तक लड़ाई लड़ेगी और निरंजन को न्याय दिलवाने का काम करेगी ।
भीड़ में लगने लगे झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुर्दाबाद के नारे,,,,,,,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे थे जहां अचानक कार्यकर्ताओं ने झरिया विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे । साथ ही झरिया पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाकर पुलिस थाना प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे ।
