झरिया । अत्यंत विनम्रता एवं अपार हर्ष के साथ सूचित करना है कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ के प्रति जागरूकता अभियान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं संस्थाएं समाज बंधुओं के साथ एक आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2023, दिन शनिवार, समय प्रातः 8 बजे से स्थान श्री श्याम मंदिर झरिया से झरिया नगर भ्रमण में मशाल लेकर राष्ट्रीय एकता दौड़ ( मैराथन ) करने का मानस बनाया गया है ।

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय एकता दौड़ का महोत्सव किसी विशेष जाति धर्म अथवा राज्य नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है । इस राष्ट्रीय महोत्सव का महत्व लोगों तक पहुंचाया जा सके एवं राष्ट्र निर्माण एवं कल्याण में आपकी सहभागिता एवं समर्पण भाव राष्ट्रीय विकास एवं एकता की श्रेणी के तहत इस अनुष्ठान का सफलतापूर्वक आयोजन एवं उत्साहवर्धन करवाने की दिशा में आपकी प्रतीक्षा करते हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *