भाजपा नेता रमेश पांडे ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक मदद,,,,
भाजपा नेता सह समाजसेवी रमेश पांडे शुक्रवार को सड़क जाम के दौरान कतरास मोड़ पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये आर्थिक मदद किया । साथ ही आक्रोशित लोगों को काफी समझा-बुझाकर जाम हटवाने में जिला- प्रसाशन का मदद कीया ।
ये है घटना,,,,,,,
झरिया निरंजन की मौत से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की दोपहर निरंजन के शव को कतरास मोड़ पर रखकर कतरास मोड़ को जाम कर दिया । झरिया में गुरुवार को सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था । इस दौरान तलवारबाजी, पत्थरबाजी के साथ गोली- बम भी चले थे । इस दौरान निरंजन घायल हो गया था जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद से दुर्गापुर रेफर किया गया था मगर रास्ते में ही निरंजन की मौत हो गई, जिस कारण बस्ती के लोग काफी उग्र हो गए हैं ।
कुछ दिनों पूर्व गुलगुलिया बस्ती के दर्जनों महिला व युवको ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे । जिसके बाद या खूनी संघर्ष हुआ था । निरंजन की मौत के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के झरिया पहुंचते ही स्थानीय लोग शव को कतरास मोड़ पर बीच सड़क में रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर वर्तमान हेमंत सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
