धनबाद । शहर के IIT-ISM परिसर में स्थित एक क्वार्टर में कर्मचारी का शव सोमवार की दोपहर फंदे से झूलता मिला। जिसे सदर पुलिस ने जब्त कर लिया। शव को एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि IIT-ISM में कार्यरत दीपक कुमार का क्वार्टर अंदर से बंद था। सुबह से अड़ोस-पड़ोस के लोगों ने खुलवाने की कोशिश की, परंतु दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद घटना की सूचना वहां के सिक्योरिटी इंचार्ज को दिया गया। छानबीन के क्रम में खिड़की से देखने पर पाया गया कि दीपक कुमार नामक व्यक्ति बाथरूम में फंदे के सहारे झूल रहा था।

जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर गयी और शव को जब्त कर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की नई जॉइनिंग थी और वह औरंगाबाद बिहार का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *