निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । यज्ञ स्थल जामताड़ा में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ आयोजित होगी। जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला का भी आयोजन की गई है।इसी निमित आज यज्ञ स्थल में आयोजकों द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य संचालक पूर्व विधायक स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी, मुख्य वाचक राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज, यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रभु मंडल, जोबेश्वर मिश्रा, अनूप राय के अलावे समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सात दिवसीय महायज्ञ में शिव तांडव, भजन प्रस्तुति, बंग्ला कीर्तन के अलावे भोजपुरी भक्ति गीतों के गायकार गोलू राजा, अनुपमा यादव द्वारा भजन की प्रस्तुति होगी। प्रेस कांफ्रेंस में चमेली देवी द्वारा पत्रकारों को बताया की 14 जनवरी से सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ आरंभ होगी जिसमें सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली जायेगी। वहीं प्रतिदिन हवन , भजन के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया जायेगा। जिसमें काशी, बनारस, वृंदावन से धार्मिक वाचक महाराज शामिल होंगे। इस महायज्ञ में जामताड़ा से सभी लोगों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रभु मंडल ने महायज्ञ में विधि व्यवस्था की जानकारी दिया।
संचालन के लिए निम्न लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपा गया है। समिति के सदस्य अनूप राय ने कहा की 14 जनवरी से प्रारंभ होने वाली यज्ञ के लिए सभी तरह से तैयारी पूरी कर ली गई है। सात दिनों तक चलने वाला यज्ञ में विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठान की जायेगी।
