झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित जगदंबा ब्रांड के लड्डू गोदाम पर फूड विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी किया । इस दौरान टीम ने काफी संख्या में बने हुए लड्डू , बेसन और रंग को जप्त किया है । फूड विभाग के अधिकारी राजा कुमार की अगुवाई में टीम ने झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक कांटाघर के समीप स्थित लड्डू गोदाम पहुंची । फूड विभाग अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार लड्डू कारखाने में खराब गुणवत्ता के लड्डू बनाएं जाने की शिकायतें मिल रही थी जिससे लोगों के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था । इसके बाद आज हम लोगों ने यहां छापेमारी किया है । जांच में पाया गया है कि यह लड्डू कारखाना बिना लाइसेंस के चल रहा था । यहां से प्रतिबंधित रंग बरामद किए गए हैं । जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है । वहीं रंग, लड्डू और बेसन के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है । जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी । इस दौरान भारी मात्रा में बने हुए लड्डू , रंग और बेसन जप्त किया गया है ।
