अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सम्राट नगर स्थित श्री श्री सूर्य मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की 62 वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के सर्व प्रथम श्रीराम दरबार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथियों को केसरिया गमछा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए विहिप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उम्मीदवार शंकर तिवारी ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 29 अगस्त 1964 को विहिप का स्थापना हुआ था। जिसका 62 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप व बजरंग दल झारखंड में पांच हजार जगहों पर विहिप का स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। जिससे और हमारी मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विहिप अपनी सनातन धर्म की रक्षा करने, भारत की वैभवशाली गरिमा को बनाए रखने और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है। जिसे पूरा करने के लिए सनातनियों को भारी संख्या में जुड़ने की आवश्यकता है। इस दौरान अमल रज शेखर को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। समारोह में विहिप के विभाग संगठन मंत्री, मिथिलेश महतो, विभाग सह मंत्री सोनू गिरी, जिला मंत्री आनंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सिंह, सीडी मिश्रा, गणेश तिवारी ,बिनोद पाठक नीरज तिवारी,कैलाश विश्वकर्मा, राजू शेखर, सतेंद्र सिंह,सनोज सिंह,राजेंद्र दुबे, आकाश रजक, सुनील, सागर, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *