अभिषेक मिश्रा
चासनाला । धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे ने मकर संक्रांति को लेकर मंगलवार को मोहलबनी दामोदर नदी घाट पहुंच सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह, निवर्तमान पार्षद चंदन महतो मौजूद थे। एसडीओ ने मकर संक्रांति पर आने वाली भीड़ को लेकर घाट में चेंजिंग रूम, लाइट, गोताखोर, पार्किंग आदि की जानकारी साझा की साथ की स्थलों पर जाकर बारी बारी से निरीक्षण किया।तथा इस दौरान झरिया सीओ को कई दिशा निर्देश भी दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने कहा की बुधवार एवं गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। यहां हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर आज मोहलबनी दामोदर नदी घाट का निरीक्षण किया गया है। पूर्व में कई बार ऐसी घटना हुई है कि स्नान के दौरान डूबने की घटना हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि लोग नदी के ज्यादा पानी के गहराई में न उतरे। नदी घाट पर स्थानीय 3 एवं जिला से भी गोताखोर की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेस, लाइटिंग व वालेंटियर्स की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
