अभिषेक मिश्रा
चासनाला । मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को डंगाल धौडा स्थित शिव मंदिर के समीप जनता श्रमिक संघ,बरारी कोलियरी सचिव राधे श्याम के आवास पर गरीब असहाय के बीच अंग वस्त्र, चूड़ा, गुड, तिलकुट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों के खाने पीने के सामान वितरण किया गया है।और इसी तरह का सेवा आने वाले समय में किया जाता रहेगा। मौके पर राधे श्याम यादव,संजय यादव,मुकेश सिंह,भिखारी राम धारी,मुन्ना सिंह,शक्ति सिंह,प्रवीण सिंह, धनोज यादव, आदि उपस्थित थे।
