अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला बी एस एल कोल डिवीजन कोलयारी के वाशरी हॉपर डंप के समीप दिन
गुरुवार को शाम दो हाइवा के चपेट में आने से चालक शंकर वर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी ।
जिसके बाद आक्रोषित विभिन्न यूनियन के नेता व मृतक के परिजनों ने मुवायजा की मांग को लेकर कोलयारी के कार्य को ठप कर दिया था ,इसी घटना को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को सेल कोलयारी चासनाला वाशरी जिएम कार्यालय के सभागार में मृतक के परिजन, वाशरी प्रबंधक व विभिन्न यूनियन के बिच घंटो वार्ता चली वार्ता के दौरान सहमति बनी की मृतक की पत्नी शिला देवी को बारह लाख मुआवजा तथा पचास हजार अंतिम संस्कार के लिए दिया जायेगा तथा मृतक के पुत्र को वाशरी ठेका अंतर्गत रोजगार दिया जायेगा।
उपस्थित सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के सहमति के बाद संवेदको के द्वारा दस लाख के एक मुस्त चेक पचास हजार रुपया दाहसंस्कार के लिए दिया गया सहमति बनने के बाद मृतक के शव को पाथरडीह पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया ।
वही इस मामले में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के अभिषेक सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह ने कहा की वार्ता में सहमति के बाद मृतक के पत्नी को दस लाख के चेक पचास हजार रुपया अंतिम संस्कार के लिए ठेका अंतर्गत एक नियोजन तथा दो लाख रुपया दो दिन बाद दिया जाएगा ।
वही यूथ कांग्रेस के महासचिव अनूप कुमार सिंह उर्फ़ डेविड सिंह ने कहा की घटना के बाद मुवायजा को ले कर कार्य को ठप कर दिया गया था वार्ता में सहमति के बाद मुवायाजा व नियोजन मिलने के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है।
मोके पर वार्ता में सेल प्रबंधक की ओर से महाप्रबंधक मो अदनान,महाप्रबंधक संसाधन उदय कुमार कुलकर्णी, जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बीसीकेयू के सुंदर लाल महतो, अभिषेक कुमार सिंह,अजीत महतो,शिव कुमार यादव, बम भोली सिंह,अनूप कुमार सिंह उर्फ डेविड सिंह, रंजय सिंह,सुभाष शर्मा,सैफुल्लाह खान,विशाल महतो,मो अकबर,अमल राज शेखर, रीना पासवान, मृतक के परिजन आदि उपस्थित थे।
