अभिषेक मिश्रा
झरिया । झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में सोमवार को राज्य सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर की जा रही तानाशाही और मनमानी के विरोध में, झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय नगर निगम कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर झरिया विधानसभा मे एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह समेत धनबाद महानगर के पदाधिकारियों, झरिया मंडल अध्यक्ष तथा पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कल धनबाद नगर निगम कार्यालय के पास होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी ने अपने-अपने सुझाव भी दिए गए।
इस दौरान झरिया विधायक ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर, ई.वी.एम. के माध्यम से और पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराया जाना चाहिए। सभी का मत रहा कि नगर निगम का चुनाव वर्ष 2020 में ही होना था, लेकिन सरकार की टाल-मटोल और बढ़ती अफसरशाही के कारण इसे बार-बार टाला जा रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और अपने बैनर तले इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। मौके पर विष्णु त्रिपाठी,श्री राम यादव,राज किशोर जैना,उमेश यादव, सत्य देव सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य,अवधेश साव,वीरेंद्र वर्मा,,सुनील पासवान, संतोष रवानी,दिलीप भारती,अभिषेक पांडे, राजा राम पासवान,संतोष शर्मा,शिव अग्रवाल, अमित शाहू, दिलीप आडवाणी,अजय वर्मा,भोला सेन,अमित चौहान,अशोक वर्णवाल,सुषमा गुप्ता,शिवांश आदि उपस्थित थे।
