अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नुनुडीह लाल बंगला स्थित कॉ एके राय स्मृति भवन परिसर में बुधवार को भाकपा माले लिबरेशन का एक दिवसीय प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माले नेता सबुर गोराई एवं संचालन सुरेश रवानी ने किया। विदित हो कि मासस से भाकपा माले में विलय होने के बाद नुनुडीह में यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन है। जिसमें क्षेत्र के चासनाला,सुदामडीह,लोदना भौंरा से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं में पुरूष एवं महिला कॉमरेड साथियों ने भाग लिया था। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा की कोयलांचल में झरिया का सबसे बड़ा अहम मुद्दा विस्थापन है। विस्थापन, बेरोजगार, बेरोजगारी यहाँ का मूल मुद्दा है। जिसके लिए भाकपा माले को एक जुट होना पड़ेगा।

कहा कि अपने आपको मजबूत करने का प्रयास करे,कमिटी का गठन करे ताकि कोई भी लड़ाई हम लड़ने में सक्षम हो। यहाँ जन आंदोलन की जरूरत है। जिससे हम माले को मंजिल तक पहुंचाने में कामयाब हो सके। उन्होंने कहा कि आज कि ये केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, गरीब मजदूरों की सरकार नहीं है। आज देश कि स्थित काफी गंभीर है। आज के वर्तमान व्यवस्था को हर हाल में पलटना होगा। सम्मेलन में सुभाष चटर्जी,हरि प्रसाद पप्पू,विंदा पासवान,दुर्गा ओझा,हलधर महतो,बिजली देवी,सुहागी देवी,ललिता देवी,राज किशोर महतो,पूर्व पार्षद वीरेन गोराई, मंगल मुर्मू,सोनू गोराई,अशोक कुमार,राम प्रवेश यादव,संतोष रवानी,राजेंद्र पासवान, तुलसी रवानी,बासुदेव कुम्हार,साधन धीवर,चंदों मलिक, ध्रुप महतो, हराधन रवानी, मंटू गोराई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *