धनबाद । सोमवार की दोपहर धनबाद थाना क्षेत्र के पूजा टॉकीज के समीप अनियंत्रित वाहन ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे । घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीआरएम चौक के तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या जेएच 24 सी – 6338 अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे एक घड़ा दुकान को नुकसान पहुंचा वहीं स्थानीय दुकानदार को भी चोट आई है। जानकारी के अनुसार कार में सिर्फ चालक ही सवार था, जो घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कार से खींचकर निकाला। वही कार चालक का इलाज निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
