झरिया । जोरापोखर सोखा कुलही बस्ती निवासी विष्णु डेकोरेटर के संचालक विष्णु महतो 37 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह में अपने डेकोरेटर्स के गोदाम में मानसिक तनाव में आकर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है ।घटना की सूचना पाकर जोरापोखर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की छानबीन कर रही हैं।मामले को लेकर मृतक बिष्णु के भाई लक्ष्मण महतो ने जोरापोखर थाना प्रभारी को दिए गए लिखित शिकायत में कहा है कि विष्णु डेकोरेटर्स का काम करता था। मृतक डेकोरेटर्स एवं केटरिंग का अधिक काम का दबाव होने के चलते वह तनाव में था ,संभवतः बिष्णु ने उसी मानसिक तनाव में आकर ही आज सुबह अपना डेकोरेटर गोदाम में पंडाल बनानेवाले रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूलकर आत्महत्या कर लिया ।मृतक बिष्णु दो भाई है।जिसे पत्नी,एक पांच वर्ष का पुत्र ,माता पिता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *