धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील गेट SNMMCH पीजी बिल्डिंग पानी टंकी के समीप गुरुवार की सुबह झाड़ियों में पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव क्षतविक्षत स्थिति में मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गयी है।बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह झाड़ियों में शव को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया और युवक की शिनाख्त में जूट गयी। लोगों ने बताया शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है युवक की मौत कई दिन पहले हुई है। मृतक के आँख नोंच ली गयी है। जबकि शरीर पर कीड़े लगे हुए पाये गए। वहीं मृत युवक के शरीर पर कपडे भी नोचें हुए मिले हैं। स्थानीय लोग ने बताया कि शव की वीभत्स स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि मौत के बाद झाड़ियों में आवारा जानवरों ने शव को अपना शिकार बनाया है। हालाँकि पुलिस यह जांच करने में जुट गयी है कि युवक की हत्या हुई है या फिर ख़ुदकुशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *