अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के सुदामडीह रेलवे साईडिंग से रविवार की देर रात हाइवा पर लदा कोयला सी आई एस एफ ने जप्त कर सुदामडीह पुलिस को सौंपा । वही गुप्त सूचना के आधार पर पर सीआईएसएफ ने तीन आरोपियों को पकड़ हाइवा सहित सुदामडीह पुलिस को सौप दिया है वही घटना की लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग की है। इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात हाइवा संख्या जेएच 02 एजेड – 9277 भौरा से कोयला लोड ले साईडिंग पहुँची और कोयला खाली कर खाली वाहन काटा कराने के क्रम में काटा पर ही वाहन को पकड़ सीआईएसएफ को सूचना दी गई उक्त हाइवा पर करीब 13 टन कोयला लोड था। जहां पूछताछ के क्रम में चालक विशाल विश्कर्मा, शेख ताज नगीना बाजार, सोनू कुमार नगीना बाजार गोल मटोल जवाब दे रहा है। वही सूत्रों के अनुसार शेख ताज, विशाल विश्वकर्मा व सोनू कुमार तीनो ने कोयला टपाने का प्लान बनाया था जिसमे मुख्य सरगना शेख ताज सहित तीनो युवकों ने शराब पी। वही चालक विशाल ने अधिक शराब पीने के कारण गाड़ी में सो गया। जब हाइवा सुदामडीह साईडिंग पहुँची तब प्लान के मुताबिक हाइवा का डाला उठाया गया और आधा कोयला गिरा ही था कि डाला गिरा दिया। चुकी प्लान के अनुसार अब हाइवा को पहले नगीना बाजार में पहले बचे कोयला को गिराना था जिसके बाद आकर काटा कराना था परन्तु चालक के शराब पीकर सो जाने के कारण शेख ने गलती कर दी और काटा पर गाड़ी चढ़ा दिया। जहां वाहन में करीब 13 टन कोयला होने की बात सामने आई। इधर घटना के बाद कोयला चोरों में हड़कंप मच मचा हुआ है।वही मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
