निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 14 सितम्बर को कर्मा पर्व के शुभ अवसर पर कर्माटांड़ प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रानीटांड से कुर्वा तक 4 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किया गया। मौके पर मंत्री ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी और सक्रिय कार्यकर्ता सरकार बसकी के हाथों से फीता कटवा कर किया। वर्षों से ग्रामीणों की एक प्रमुख मांग रही इस सड़क का निर्माण कार्य मंत्री के विशेष प्रयासों से आरंभ हुआ।
सड़क निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। फूल-मालाओं पहनाकर “जिंदाबाद” के नारों के साथ मंत्री का से स्वागत हुआ।
मंत्री ने इस ऐतिहासिक मौके पर कहा की यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसकी वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करना मेरे लिए गर्व की बात है। आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ चुका है और लोग विकास का अनुभव कर रहे हैं। यह सड़क आदिवासी समुदाय के लिए एक नई शुरुआत है, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे।
अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा भाजपा ने झारखंड के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि हमेशा राज्य को लूटने का काम किया। हमारी सरकार, हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में, आदिवासी और मूलवासी समुदाय के विकास और उनकी पहचान को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा भाजपा ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है, और अब जब हम विकास से जोड़ने का काम कर रहे हैं, तो वे बौखला गए हैं। हमारी सरकार सड़कों का जाल बिछाकर झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। यह सड़क आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ेगी और उनके सपनों को मंज़िल तक पहुंचाएगी। हमारा लक्ष्य सभी का विकास और सम्मान है, और भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब झारखंड में नहीं चलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार महिलाओं और बहनों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चला रही है, जिनमें सम्मान राशि का वितरण शामिल है। उन्होंने कर्मा पर्व के मौके पर अपनी बहनों को वस्त्र उपहार स्वरूप देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। सड़क निर्माण से हमारा जीवन आसान होगा, और विकास की इस नई लकीर ने हमारी उम्मीदों को और बल दिया है,” ग्रामीणों ने उत्साहित होकर कहा।
मंत्री ने कर्मा पर्व के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और विशेष रूप से महिलाओं को उपहार वितरित किया। उनके इस कदम से स्थानीय निवासियों ने प्रसन्न होकर मंत्री के दीर्घायु और उन्नति की कामना की।
इस सड़क का निर्माण आदिवासी बहुल क्षेत्रों को राज्य की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायक होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *