निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को गांधी मैदान के समीप भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने आपातकाल की विभीषिका पर प्रेस वार्ता आयोजित किया। जहां उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था।भारत के मजबूत लोकतंत्र में आपातकाल एक कभी न भूला जाने वाला काला अध्याय है। आपातकाल लागू होने के अगले 21 महीनों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान को बंधक बना लिया था।जनता, मीडिया और विपक्ष के नेताओं पर अनगिनत अत्याचार किए गए।इस दौरान नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया और तत्कालीन सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों का दमन किया गया। आज भी 25 जून 1975 क बारे में पढ़कर मन में भय उत्पन्न हो जाता है।

श्री मंडल ने कहा कि 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की धज्जियां उड़ा दी गई थीं, देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 1975 के आपातकाल पर एक अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को ‘लोकतंत्र के काले दिन’ नाम दिया गया है। नई पीढ़ी के सामने कांग्रेस के सत्तावाद को बेनकाब किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से राजा अजीत कुमार सिंह ,कप्तान व्यास चौधरी, अधिवक्ता बाबू मुखर्जी ,वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह, आंदोलनकारी पशुपति देव, जामताड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, अशोक चौबे, वार्ड पार्षद अजय सिंह, वार्ड पार्षद सुनील बावरी, वार्ड पार्षद गौउर बावरी ,वार्ड पार्षद अजय सिंह, रतन महतो, भीम यादव सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *