राजेश दूबे


विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के चेडरा पंचायत भवन में मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड प्रज्ञा केंद्र संघ की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता ने की । इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एवं मौके पर विष्णुगढ़ प्रखंड प्रज्ञा केंद्र कमिटी का गठन किया गया। जिसमें विष्णुगढ़ प्रज्ञा केंद्र संघ का अध्यक्ष सुजीत कुमार श्रीवास्तव को , उपाध्यक्ष राजकुमार महतो , सचिव अशोक कुमार गुप्ता , उपसचिव घनश्याम महतो , कोषाध्यक्ष डेगलाल महतो एवं मीडिया प्रभारी महताब हुसैन को बनाया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुजीत कुमार श्रीवास्तव , अशोक कुमार गुप्ता , राजकुमार महतो , अमरदीप कुमार ,अमन कुमार सिन्हा एवं आकाश लाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *