झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ में बुधवार की सुबह धनंजय यादव हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने कतरास मोड़ जाम कर दिया । धनंजय के परिजन व स्थानीय लोग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे लेकिन, लगभग 16 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं और बुधवार को सड़क पर उतर गए । इस दौरान झरिया पुलिस उन्हें समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग इतने उग्र हो गए ल कि उन्होंने झरिया थाना के पीसीआर पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी ।
घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । लोग इधर-उधर भागने लगे, वहीं भिंड के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई । हालांकि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है । खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।
