कतरास । जोगता 11 नंबर में 200 मीटर के दायरे में गोफ हो गया । इससे भगवान हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमीदोज हो गये । समय रहते ग्रमीणो ने गोफ मे समाये तीनो लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया । वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी । घायलों का इलाज धनबाद के SNMMCH अस्पताल में चल रहा है । जहां तीनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना के बाद इलाके मे दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *