रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड के मंगुरा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार मेहता के पिता भुनेश्वर महतो (उम्र 90 वर्ष) का निधन मंगलवार की संध्या सात बजे हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस लिया। उनके निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं महाशिवरात्रि की खुशियां गम में तब्दील हो गई। वे अपने पीछे पत्नी रीता देवी, दो पुत्र और दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मंगुरा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी पूर्व मुखिया मनोज मेहता ने दिया।
