रामावतार स्वर्णकार

इचाक । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी गुरुवार प्रखंड के फुरुका गांव पहुंची जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह और पेशे से शिक्षक रंजीत कुमार शर्मा एवं ज्योति शर्मा को नव दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर वर वधु को आशीर्वाद दिया। एवं उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख संदीप सोनी, जिला धर्म जागरण प्रमुख ब्रह्मदेव सोनी, दिलीप कुमार समेत कई स्वयंसेवक और परिवार के लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को शहीद कमरजीत सिंह बक्शी के परिजनों से मिलने हजारीबाग गई थी। वहां से लौटने के क्रम में वे इचाक पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और इचाक की समस्याओं से अवगत कराया। तत्पश्चात वे करियातपुर गांव पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता नवलेश कुमार से मिली। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत बक्शी, अनिल कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व मुखिया परमेश्वर राम, राजकुमार राम, प्रकाश राम चंद्रवंशी, शंकर सोनी, दिलीप कुमार, मोहन ठाकुर, द्रौपति देवी, मोहन शर्मा, संतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, परमेश्वर हजाम, राजेंद्र गिरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *