धनबाद । चैती महापर्व छठ में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए गुरुवार को कोयलांचल में कई स्थानों पर श्रद्धालूओं की भीड़ जुटी। वही पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ चैती छठ के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
सिंह मेंशन में स्व सूर्यदेव सिंह का पूरा परिवार छठ महापर्व के अवसर पर पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से सरायढेला स्थित सिंह मेनशन परिसर में बने कुंड में चैती छठ का आयोजन किया। मौके पर वर्ती और भाजपा नेत्री भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि छठी मैया को अर्घ्य अर्पित उन्होंने झारखंड व कोयलांचल के लोगों लिए आशीर्वाद की कामना कर रही है। जिससे पूरे प्रदेश में खुशहाली, शांति और भाईचारा कायम रहे।
मालूम हो कि सरायढेला सिंह मेंशन में निवास करने वाले स्व. सूर्यदेव सिंह के परिवार में महापर्व छठ का आयोजन पिछले कई वर्षों से होता रहा है। इस दौरान घर के सभी सदस्य पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना में लगे रहते हैं।