धनबाद । शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम बिहार के पिपरा पाड़ा में गुरुवार को एक निर्माणाधीन घर का दीवार गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुसुम विहार में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मकान का दीवार काम करते हुए मजदूर पर गिर पड़ा। जिससे एक मजदूर ईंट के ढेर में दब गया। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मजदूर को ईंट के ढेर से बाहर निकाला।
जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है। बताया जाता है कि घायल मजदूर उमेश मुर्मू के सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं।