चाईबासा । जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गीतिलिपि गांव में हुई है। जहां सोमवार को दिन के 11 बजे पुआल से एक घर में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर चारों बच्चे जिंदा जल गये। जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे घर में पुआल में खेल रहे थे। तभी अचानक उसमें आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर चारों बच्चे झुलस गये और सभी की मौत हो गयी। मृतक बच्चों में प्रिंस चातार, साहिल सिंकू, रोहित सुंडी और एक पांच साल की लडकी भूमिका सुंडी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुआल सुखा होने के कारण ग्रामीण उसमें नाकाम रहे। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल में एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, पुलिस अधिकारी बासुदेव मुंडा, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, बीडीओ सत्यम कुमार थाना प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे अक्सर आसपास और पुआल घर में रोजाना खेलते थे। खेल-खेल में ही किसी कारण से आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही चारों बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस जांच करने में लग गई। वहीं आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *