झारखंड । झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी।।तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और साहू मारा गया.।

ऐसे हुई मुठभेड़ ,,,,
बताया जा रहा है कि पुलिस ने हाल ही में अमन साहू को रिमांड पर लिया था। रायपुर से रांची लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हालांकि, अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं अमन साहू?
उल्लेखनीय है कि झारखंड में अमन साहू गिरोह का आतंक और उत्पात अन्य आपराधिक गिरोहों की तुलना में बढ़ा था। तीन दिन पहले इसी गिरोह के अपराधियों ने रांची के बरियातू रोड में कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की थी। बता दें, अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। झारखंड में उसके ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। अमन साहू हार्डकोर माओवादी भी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *