झरिया । झरिया 03 नवंबर 2024 को श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, धर्मशाला रोड, झरिया के द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान जी का पूजन एवम् अर्चन श्री चित्रगुप्त मंदिर, झरिया में कायस्थ समाज एवम् अन्य धर्मभीरू नागरिकों के द्वारा किया गया। पूजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीकांत श्रीवास्तव(प्रेस रिपोर्टर सह छायाकार) एवम् पुरोहित श्री मनोज पांडेय ने पूजा संपन्न कराई।पूजन दिन के 11:30 बजे आरंभ हुई। सभी लोग कागज पर मंत्र एवम् लेखा जोखा श्री चित्रगुप्त जी के सामने प्रस्तुत किया। तत् पश्चात आरती एवम् प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संध्या आरती 05:30 बजे संपन्न होने के बाद परिचय सम्मेलन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बेबी लैंड स्कूल, झरिया के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया एवम् सरस्वती डांस एकेडमी के छात्राओं ने तो कार्यक्रम खूब वह वही लूटी। कार्यक्रम में चित्रांश परिवार के सदस्यों एवम् अन्य नागरिक गण भी आनंद लिए।पूजन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित थे:- सर्व श्री योगेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीकान्त अम्बष्ट, अरुण कुमार सिन्हा, हरीशंकर प्रसाद सिन्हा, माधव सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, बिहारी लाल, प्रभात श्रीवास्तव, देवदत्त सहाय, अविनाश कुमार सिन्हा, रितेश श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, प्रो.पी.के.गजरे, अमित सिन्हा, प्रसून ऐश्वर्य, प्रत्युष ऐश्वर्य, कुमार श्रेयश,शिवचरण शर्मा, उमेश तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार साहू, अनील कुमार साहू, उमाचरण रजवार, उमेश सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, सौरभ यादव, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार साहू, अशोक प्रसाद बर्नवाल, महिला सदस्यों में शिल्पी सिन्हा, रजनी देवी, नीलू श्रीवास्तव, रिंकी सिन्हा, पूर्वा सिन्हा, कुमारी सलोनी, मनोज कुमार सिंह @गुड्डू, रितेश गणेश श्रीवास्तव, सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के
अंत में स्व.लीला श्रीवास्तव, स्व.ए.के.वर्मा, अनुभा सहाय के आत्मा की शांति के लिए 1मिनट का मौन रखकर भगवान श्री चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *