अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला सुदामडीह रिवर साईड स्थित दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पर चल रहे नव दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के छठवें दिन वृन्दावन धाम से पधारी बाल व्यास वैष्णवी किशोरी जी ने अपने संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान कहा कि श्रीकृष्ण भगवान गोपियों के साथ वृन्दावन में राश लीला कर रहे थे। जिसे देखने के लिए देवलोक भी लालायित हो गया।
महायज्ञ के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह,धनबाद के पूर्व मेयर इंदू सिंह, पुत्रबधू आसनी सिंह ने बारी बारी से पहुँच कर यज्ञ भगवान एवं यज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर परशुराम दास महात्यागी जी का पैर छूकर प्रणाम किया और धनबाद के लोगों के लिए सुख सवृद्धि की मनोकामना की। श्री राम कथा के दौरान बुधवार की शाम भक्त मनोज सिंह की ओर से श्री दामोदर नाथ जी कि 1008 दीपों से महा आरती की गई। श्रीराम महायज्ञ के यज्ञाधीश श्री श्री1008 बाल योगी महा मंडलेश्वर परशुराम दास त्यागी जी के निर्देशन में यज्ञ सम्पन्न हो रहा है।
महायज्ञ में अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य पंडित रंजीत कुमार शास्त्री सहित पाँच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ सम्पन्न कराने में जुटे हुए हैं। वही यज्ञ मंडप परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौके पर उमेश यादव, विशाल श्रीवास्तव, रंजय सिंह, साजन सिंह,के अलावें महायज्ञ को सफल बनाने में बमभोली सिंह,संजय सिंह,पप्पू यादव,अश्वनी सिंह, नीरज सिंह, घोलटू ,संतोष केवट,संजीव सिंह, अशोक राय,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,सुधीर सिंह आदि शामिल थे।