झरिया । जिले के झरिया में नगर निगम के तत्वाधान में वार्ड संख्या 36, 43, 44 एवं 45 में शुक्रवार की सुबह सड़क मजबूती करण कार्य का भूमि पूजन कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के हाथों संपन्न हुआ। जिसमें नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र कुमार, झरिया सीओ प्रेम प्रकाश कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मालूम हो कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 29 दिसम्बर को राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास किया था।
जिसका भूमि पूजन शुक्रवार को झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के हाथों संपन्न हुआ। मौके पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि झरिया दुखहरनी मंदिर से कतरास मोड़, झरिया बाजार होते हुए इंदिरा चौक तक का सड़क और नाली निर्माण, टेलिफोन एक्सचेंज रोड का सड़क तथा स्टेशन झरिया स्टेशन की ओर जाने वाला सड़क का निर्माण कार्य होना तय है।
जो कि लगभग एक वर्षों में पूरा किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से झरिया वासियों को यातायात समस्या से निजात मिलेगा। वहीं वर्तमान में उपरोक्त सड़के काफी जर्जर अवस्था में है, जिसे मजबूत और अच्छा बनाना सरकार का काम था। इसे समय रहते मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी।