झरिया । माघ माह षटतिला एकादशी(कृष्ण पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम से भव्यनिशान शोभा यात्रा शुक्रवार की सुबह 7 बजे से निकाली गई । 101 निशान के साथ शोभा यात्रा झरिया धाम से निकल कर झरिया शहर भ्रमण कर झरिया मंदिर मे अर्पण की गई। निशान पूजा बनारस के गोपाल केजरीवाल जी के द्वारा किया गया। श्री श्याम मंदिर झरिया धाम के रघुवीर गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, राजेश तुलस्यान, दिनेश अग्रवाल, आयुष जालान, संदीप कथूरिया, यशवंत अग्रवाल, सुदर्शन पिलानिया एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *