निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । सदर प्रखंड के पसोई अंबेडकर चौक में डॉ भीमराव अंबेडकर का 131 वीं जयंती राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में मनाया गया। जहाँ राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश सचिव सतपाल यादव के साथ पार्टी के अन्य सदस्य और पार्टी के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा की बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने अनुसूचित पिछड़े उपेक्षित लोगो का मान सम्मान के लिये आजीवन संघर्ष रहे थे उनके हक अधिकार के लिए हमेशा प्रयास किया।
अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो को मान सम्मान दिलाए। उनके द्वारा बनाये संविधान से पूरे देश के लोगों को अधिकार मिला। हमलोग उनको अपना आदर्श मानते हुवे उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलते हैं। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव दीवाकर यादव, करमाटांड़ प्रखंड अध्यक्ष अलताभ अंसारी ,नाला प्रखंड अध्यक्ष साज़िद सेख, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष मनसूर अहमद ,राजद जिला कोषाध्यक्ष छोटे लाल महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।