निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव और एशिया हॉकी के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह गुरु जी एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सर द्वादश ज्योतिर्लिंग के पावन भूमि देवघर में उमापति महादेव बाबा बैद्यनाथ एवं उमापति महादेव बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना के उपरांत रांची जाने के क्रम में जगत – जननी मां चंचल के पावन भूमि जामताड़ा के रेलवे स्टेशन पर हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के द्वारा गुरु जी का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु .भैया जामताड़ा जिला कुश्ती संघ महासचिव दीपक दुबे। हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम उपाध्यक्ष अनूप राय महासचिव डॉ.भास्कर चांद एवं सूरज कु.पासवान उपस्थित थे।
इस बात की जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया की भोलानाथ सिंह सर का जामताड़ा के धरती पर लगभग 20 वर्षों के बाद आगमन हुआ वर्तमान समय में भोलासर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के भीष्म पितामह के रूप में जाने जाते हैं झारखंड के साथ-साथ भारतीय खेल जगत के एक महान विभूति है जिन्होंने हॉकी जैसे खेल का कमान संभालते ही पिछले 52 वर्षों के हॉकी खेल में भारतीय टीम पदक लाने में सफल नहीं हो रहे थे लेकिन भोलानाथ सिंह पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में हॉकी खेल पुनः लगातार दो बार से 2020 टोक्यो ओलंपिक एवं पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पुरुष वर्ग के खिलाड़ी कांस्य पदक पे कब्जा जमाए हुए हैं । अब हॉकी खेल भारत में निरंतर आगे बढ़ रहा है यह भोलानाथ सिंह के अथक प्रयास के परिणाम है। भोलानाथ सिंह वर्तमान समय में भारतीय ओलंपिक संघ के मेंबर भी हैं जिन्होंने लगातार झारखंड के हॉकी एवं कुश्ती खेल को बढ़ावा दे रहे है । हम सभी का सौभाग्य है कि उनका स्वागत एवं अभिनंदन जामताड़ा की धरती पे करने का अवसर प्राप्त हुए। भोलानाथ सिंह ने जामताड़ा के हॉकी एवं कुश्ती खेल संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिये की बहुत जल्द उनका जामताड़ा आना होगा और एक भव्य कुश्ती या हॉकी प्रतियोगिता का आयोजित जामताड़ा पर किया जाएगा।