निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम मेन रोड में गठबंधन का चुनाव कार्यालय उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी और विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे। डॉ इरफान अंसारी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर चुनाव की तैयारी जोर शोर से करने के लिए उत्साहित किया।8
कार्यालय उद्घाटन के बाद डॉ इरफान अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में तन-मन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की जीत के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर से झारखण्ड में बाहरी मुख्यमंत्री को बनाना चाह रही है, हो सकता है केंद्रीय कृषि मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान हो लेकिन यह होने नही दिया जाएगा।

झारखण्ड में हेमन्त सोरेन की सरकार एक बार फिर से बन रही है। वहीं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की जीत से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में गठबंधन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर गठबंधन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय उद्घाटन के बाद गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साव, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, रजाउर रहमान, विष्णुदेव मुर्मू, सलिल रमन, रफ़ीफ अंसारी, परवेज रहमान, सुबोध ओझा, अरुण दास, दानिश रहमान, यासर नवाज, आनंद जैन, भोला पाठक, कपूर तिवारी, बीरू गांधी, मीतू मंडल के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *