निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी से गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे आज जामताड़ा पहुँचे। जहाँ उन्होंने भाजपा के रूष्ट नेताओं से मुलाकात कर उन नेताओं को लोली पॉप थमाने की कोशिश की है। जिले में दो विधानसभा है जहाँ भाजपा डैमेज की स्थिति को झेल रही है, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए निशिकांत दुबे को जामताड़ा आना पड़ा है। बताते चलें कि भाजपा ने नाला विधानसभा से सत्यानन्द झा, वीरेंद्र मंडल व माधवचन्द्र महतो ने टिकट की दावेदारी की, वहीं जामताड़ा विधानसभा से टिकट की मांग लगभग आधा दर्जन नेता कर रहे थे।
इन सभी की दावेदारी को भाजपा ने खारिज करते हुवे, नाला माधवचन्द्र महतो और जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट थमाया है। आज निशिकांत दुबे जामताड़ा पहुँचे जहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि नाला विधानसभा से तीन नेताओं की दावेदारी थी, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्व परी होती है। जिसमें माधवचन्द्र महतो को टिकट दिया गया। वीरेंद्र मंडल पार्टी से रूष्ट नही है, पार्टी का पक्का सिपाही हैं। वहीं सत्यानन्द झा से मिलने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे मुलाकात नही हो पाई। साथ ही उन्होंने कहा कि बी जे पी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी और भाजपा को जो भी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी उन्हें सरकार बनने पर सम्मान जनक स्थान देने का काम करेगी।