निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। देश के संविधान को कमजोर करने, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता में कमी को उजागर करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी “संविधान रक्षक अभियान” की शुरुआत की।
इस अभियान का शुभारंभ जामताड़ा के प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। यह 60 दिवसीय अभियान पांच प्रमुख विषयों पर केंद्रित है, जिनमें से प्रत्येक विषय को 10 दिनों के दौरान उजागर किया जाएगा। जिसमें संविधान और समानता की लड़ाई।भारत में बढ़ती असमानता और इसे दूर करने में भाजपा की विफलता को रेखांकित करना, हाशिए पर पड़े समुदायों (एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, और विमुक्त जनजाति) के अधिकारों पर हो रहे हमलों को उजागर करना, संविधान द्वारा गारंटीकृत आरक्षण की सुरक्षा जाति जनगणना की आवश्यकता और भाजपा के आरक्षण विरोधी दृष्टिकोण को उजागर करना आरक्षण प्रणाली पर भाजपा के हमलों के खिलाफ आवाज उठाना, भेदभाव का उन्मूलन: एक संवैधानिक मूल्य एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के खिलाफ भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का पर्दाफाश करना। भाजपा के भेदभावपूर्ण नीतियों को आंकड़ों और साक्ष्यों के माध्यम से सामने लाना, गरीबों के खिलाफ पूंजीवादी नीतियां
भाजपा द्वारा पूंजीपतियों के पक्ष में बनाई जा रही नीतियों को उजागर करना, आर्थिक असमानता और आम नागरिकों के अधिकारों पर भाजपा की नीतियों के प्रतिकूल प्रभाव पर प्रकाश डालना, संविधान द्वारा गारंटीकृत लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक संस्थानों के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण पर भाजपा के हमलों को उजागर करना।।कार्यक्रम में जिला प्रभारी मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा, कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा द्वारा संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।।बैठक के अंत में जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, प्रभु मंडल, मधुसदन चंद्रा, अजीत दुबे, इरशादुल हक आरसी, तनवीर आलम,।बुलु चक्रवर्ती,।जयप्रकाश तिवारी, बाम सरखेल, मास्टर दाऊद,।क़य्यूम अंसारी, हरि बासकी, वर्षा सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *