अभिषेक मिश्रा
चासनाला । होली,रमजान और ईद के मद्दे नजर बुधवार को पाथरडीह पुलिस व सुदामडीह पुलिस ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा। व्यवस्था जब जायजा लिया। पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार, वा सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बवाल व दंगा नियंत्रण का। मॉक ड्रिल किया।इस दौरान दंगा होने की स्थिति में उससे निपटने और लोगो को नियंत्रित करने का पूर्वयास किया गया। इस दौरान पाथरडीह व सुदामडीह थाना का पदाधिकारी और जवान शामिल थे।वहीं पाथरडीह पुलिस व धनबाद ट्रैफिक पुलिस के उपस्थिति में झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित के के गेट के समीप दो पहिया वाहन चेकिंग लगाया गया।इस दौरान 21दो पहिया वाहन का ऑन लाइन चलान काट कर कुल 37हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।