जामताड़ा : जिसने भी धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उसे बक्शा नहीं जाएगा : इरफान अंसारी, विधायक

जो कोई भी समाज को तोड़ने का काम करेगा उसे मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा
सिद्धू कानू मुर्मू प्रतिमा पर गंदगी एवं जूठे पत्तल फेंके जाने पर भड़के विधायक इरफान अंसारी
प्रशासन से की बात..कहा दोषी को 24 घंटे के अंदर अविलंब पकड़ा जाए
अपने पूरे कार्यकाल में सभी जाति और संप्रदाय को एक साथ लेकर चलने का काम किया हूं
दो दिन बाद घटनास्थल का शुद्धीकरण धूमधाम से किया जाएगा
जामताड़ा । चंचला महोत्सव पर जामताड़ा के चंचला मंदिर के सामने स्थित सिद्धू कानू मुर्मू की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी एवं झूठा पत्तल फेंके जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जिसने भी धर्म एवं आस्था के साथ मजाक किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। सभी धर्मों एवं जाति का सम्मान होना चाहिए।
मां चंचला को भी यह अच्छा नहीं लगेगा जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है। सिद्धू कानू मुर्मू त्याग और बलिदान का प्रतीक माना जाता है।मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं की दोषी को अविलंब पकड़ा जाए और उसे दंड दिया जाए। जो कोई भी समाज को तोड़ने का काम करेगा उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। जामताड़ा सौहार्द एवं भाईचारगी का प्रतीक माना जाता है।
मैंने अपने पूरे कार्यकाल में जामताड़ा को समेट कर एक साथ लेकर चलने का काम किया हूं परंतु कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं एवं समय-समय पर कुछ ऐसी हरकत कर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। परंतु यहां की जनता जागरूक है और इसे भली-भांति समझ रही है।
विधायक मौके पर पहुंचकर प्रशासन से माँग किया की दोषी को 24 घंटे के अंदर पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो। साथ ही साथ मंदिर प्रबंधन से घटनास्थल को सफाई करने का भी निर्देश दिया। विधायक ने कहा झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के महापुरुषों का अपमान किया जाएगा उसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जा सकता। हमें अपने महापुरुषों पर गर्व है। आगे विधायक ने कहा कि दो दिन बाद विधिवत प्रतिमा स्थल का सूद्धिकरण किया जाएगा